Monday, July 16, 2012

सावधान


लंदन। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर बेस्ट ऑफ कसीनो जैसे गेम बच्चों को जुए का आदी बना रहे हैं।
लंदन के एक विशेषज्ञ के मुताबिक इस तरह के खेल से बच्चों में जुआ खेलने से कोई नुकसान नहीं होता है ऐसी भावनाएं पैदा होती है। उन्हें लगने लगता है कि यह मौज मस्ती का साधन है।
डेली मेल की खबर के अनुसार बच्चे अपने कंप्यूटर और मोबाइल पर तरह-तरह के बनावटी सिक्कों का इस्तेमाल करके इस तरह के खेल खेलते हैं। जैकपॉट लगना जैसी बातें उन्हें असल जुए का ही अहसास कराती हैं। वर्तमान में फेसबुक जैकपॉट जॉय, स्लोटोमेनिया और डबल डाउन कैसीनो जैसे सौ से अधिक गेम उपलब्ध करा रहा है। इन खेलों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रसिद्ध गेम सॉफ्टवेयर जाइंगा द्वारा उपलब्ध कराए गए गेम से ही फेसबुक को 12 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति होती है। अकेले लंदन में फेसबुक के 30 लाख ऐसे यूजर्स हैं जिनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है। इनमें से करीब दस लाख 13 साल से भी कम उम्र के हैं। जबकि फेसबुक पर रजिस्ट्रेशन कराने की न्यूनतम आयु 13 साल है। वहीं कानूनी तौर पर ब्रिटेन में जुआ खेलने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। यूनिवर्सिटी ऑफ सैलफोर्ड की डॉक्टर कैरोलाइन डाउंस बताती हैं कि उनकी 13 वर्षीय बेटी एक दिन इसलिए दुखी थी क्योंकि वह फ्लफ फ्रेन्ड्स गेम में अपने नकली पैसे हार गई थी। हालाकि इसका प्रभाव तुरंत तो नजर नहीं आता है, लेकिन यह भविष्य के लिए सही नहीं है। डाउंस ने कहा, हालाकि सोशल नेटवर्किग साइट्स पर इस प्रकार के खेल मुफ्त उपलब्ध हैं, लेकिन यह बच्चों को जुए जैसे खेल में धन खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लंदन स्थित एक चैरिटी गेमकेयर ने गैंबलिंग कमीशन से सोशल साइट पर उपलब्ध इन खेलों की जाच करने का अनुरोध किया है। तो भई ज़रा संभल कर कार्य करे ।

नए मुख्यमंत्री का अति उत्साही होना

      देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के नवजवान मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव इन डीनो चर्चा में हैं यह चर्चा इसलिए हो रही हैं की उन्होने दो बार अपने फैसले को विरोध जताने पर तत्काल वापस लिया हैं । हाल ही में अखिलेश ने विधायकों को विधायक विकास निधि से 20 लाख रुपये तक वाहन खरीदने की इजाजत देने का फैसले की तीखी आलोचना हुई । नतिजन मुख्यमंत्री को अपना फ़ैसला वापस लेना पड़ा जो की सही भी था । अब आप ही बताइए अगर सरकार यह करना था तो वाहन खरीदने की सुविधा ब्याज मुक्त ऋण देकर करनी चाहिए , न की जनता के लिए खर्च की जाने वाली विधायक निधि से । यह जनता के हित में खर्च की जाने वाली राशि का दुरुपयोग हैं हलकी मुख्यमंत्री ने बाद में इस मामले में सफाई देते हुए कहा की विधायक निधि से यह सुविधा स्वेचिच्क होने के साथ-साथ पांच वर्ष में केवल एक बार के लिए विधायकों को दी गई थी । यदि विधायक चाहते,तो वाहन की राशि अदा करके स्थायी रूप से उसे अपने पास रख सकते थे । मुख्यमंत्री के इस फैसले के पीछे सद्भावना चाहे जितनी रही हो, लेकिन उनके फैसले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया । वे विपक्ष को बैठे-बिठाए हँगामा करने का मुद्दा थमा बैठे । सरकार की होने वाली किरकिरी के मद्देनजर उन्हे उयाह फ़ैसला वापस लेना पड़ा ।
      सपा सरकार को इससे पहले भी अपना फ़ैसला वापस लेना पड़ा था सरकार के अधिकारियों ने बिजली बचाने के लिए एक अनूठा उपाय सुझा दिया और मुख्यमंत्री को काफी विरोधो का सामना करना पड़ा । पर एक बात तो साफ हैं की विदेश की पढ़ाई-लिखाई का फायदा ज़रूर हुआ वो पहले विपक्ष और जनता का मूड भापते फ़ैसला सकारात्मक हुआ तो ठीक अगर नहीं तो वापस ।

meri baat: शिक्षा ?

meri baat: शिक्षा ?:       वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एक अजीबसी जंग छेड़ रखी हैं । जंग एक दूसरे से आगे निकलने की , जंग नाम , दाम और शोरत , जंग सिर्फ और सिर्फ खुद को ...

भाजपा बीमार नेता लाचार


यूपिए-2 के तीन वर्षो के शासन काल और परिस्थितियो ने कई बार अवसरो से भरी पोटली भारतीय जनता पार्टी के रास्ते में रखी, लेकिन हर बार भाजपा अंधो की तरह चलने की प्रेक्टिस करते हुए उसे पर कर गई । उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यो के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेसी दिगज्जों की हिम्मत पूरी तरह पस्त थे । परंतु भाजपा नेता इसे भी अपने पक्ष में ‘कैश’ नहीं करा पाए । उल्टेऐसे फैसले लिए की राष्ट्रपति चुनाव का पासा भी वापस कांग्रेस के पाले में ही पहुँच गया । पार्टी राष्ट्रपति के लिए अपना उम्मीदवार तक नहीं ढूंढ पाई । यही हाल उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी लग रहा हैं इस समय कांग्रेस बेहद कमजोर स्थिति में हैं । सहयोगी दलों ने पार्टी की नस दबा रखी हैं । बावजूद इसके, भाजपा इस स्थिति का फायदा नहीं उठा प रही हैं राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा लोगों मेंअभी तक यह भरोसा और विश्वास पेड़ा करने में असफल रही हैं की वह कांग्रेस का विकल्प बन सकती हैं । आखिर क्यों ?
    उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन भले अच्छा रहा हो पाए उसे नहीं भूलना चाहिए की इस वक्त भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कारण कांग्रेस बुरी स्थिति में हैं और सबसे बड़ी बात सपा और बसपा ने तो चुनाव लड़ा ही नहीं जो की कांग्रेस का बाहर ही बाहर समेठन भी कर रही हैं । उत्तर प्रदेश के रास्ते भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना ज़रूर देख रही होगी पर इस वक्त भाजपा को चाहिए की आपसी गुटबाजी को छोड़ कर आपसी सहमति से 2014 की तैयारी करनी होगी ।
    देखा जाय, तो आडवाणी का कद आज भी भाजपा और यसके किसी भी नेता से बड़ा हैं । बहुत संभव हैं, इससे भाजपा में अंतर्विरोध बढ़े ।
    इसका आभास आडवाणी को भी हैं । तभी तो वे अपने ब्लाग का प्रयोग अभेदी बाण की तरह कर रहे हैं । उन्होने ब्लाग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को निशाना बनया । नितिन गडकरी के फैसले की आलोचना करने वाला आडवाणी का ब्लाक पढ़कर संघ में पहली बार यह महसूस जिया गया की अहं की संतुष्टि न होने पर आडवाणी ने अगर संघ के फ़ैसलों पर सार्वजनिक सवाल उठाया हैं, तो संघ की साख बिगड़ेगी । इसलिए उन्हे पटा कर ही फ़ैसला करने की सोच बनी । फिलहाल भाजपा की स्थिति इस वक्त बिना माझी की कस्ती की तरह हैं अब देखना हैं इस नाव का खेवनहार कौन बनता हैं गडकरी,आडवाणी या फिर मोदी ।    

इस देश में नक्सलवाद को जानना भी जुर्म !


    सरकार की नक्सलाइट विरोधी मुहिम में इमरजेंसी जैसे हालत ! सवाल एक हैं कि क्या गरीबो,मुजलिमों और शोषित लोगो कि लड़ाई लड़ना माओवादी बनने के समान हैं ? क्या माओ,मार्क्स और लेनिन को पढ़ना और नक्सल आंदोलन से जुड़े नेताओ कि जानना ‘नक्सलाइट’ होने का प्रमाण हैं ?संभव हैं इस तरह के बयान से आप न सहमत हो, लेकिन इस देश में नक्सली आंदोलन ने जिस तरह से सरकार और व्यवस्था के सामने चुनैवती खड़ी कर दी हैं, सरकार के लोग अब उन तमाम लोगों को शक कि निगाह से देख रहे हैं, जो गरीबो कि बात करते हैं और आंदोलन में रुचि रखते हैं सरकार के उन लोगों पर खास नज़र रखे हुए हैं, जो आदिवासी इलाको को लेकर विस्थापितों कि लड़ाई में लगे हुए हैं । यह गरीबो और आदिवासियो के पक्ष में खड़ा होने का ही सबबा हैं कि पिछले कुछ सालो में सरकार के लोग मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ताओ को अपने जल में फंसाकर जनांदोलन को कमजोर करने में लगे हैं । लेकिन सरकार का इरादा सिर्फ यही तक सीमित नहीं हैं । पिछले कुछ सालो में जिन मावधिकर कार्यकर्ताओं,राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारो कि गिरफ्तारियाँ हुई, उन्हे किसी न किसी रूप में माओवाद से जोड़ा गया हैं । हाल ही में सीमा और विश्वविजय को जी सजा सुनाई गई हैं, उसका आधार भी यही बताया गया हैं कि वे माओवादी हैं । ऐसा नहीं हैं कि सीमा आजाद पर पहली दफा पुलिस ने इस तरह का आरोप लगाए हैं ।
    इसी क्रम में विनायक सेन,अजय टीपी, उड़ीसा में पासकों के वीरुध लड़ रहे अभय साहू, अरुण फ़रेरा, प्रशांत रही,सोनी सॉरी, सुधीर घाले और रेखा का नाम लिया जा सकता हैं । इनमें से कोई वकील कोई पत्रकार , तो कोई डॉक्टर हैं इन सभी में समानता एक ही रही हैं कि ये गरीबो और आदिवासियों कि आवाज़ को सरकार तक पहुचाने में लगे हुए थे । ये आज सलखो के पीछे हैं या कानून के संजाल में फंसे हुए हैं । हालत यह हैं कि देश के बहुत बड़े हिस्से पर आज भी इमरजेंसी लगी हुई हैं माओवाद के नाम पर प्रतिबंध के एक दस्तखत से भारत सरकार ने देश के एक बड़े भू-भाग को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा हैं आर इलाके में रहने वाले लाखो लोगो को क्रिमिनल घोषित कर दिया गया हैं ।  यह ठीक वैसा ही खेल हैं जैसे अंग्रेजो ने आजादी से पहले कई जतियाओन को क्रिमिनल घोषित किया था । इसे केंद्रीय मुद्दा बनाए बगैर कोई भी मानवाधिकार संगठन आगे नहीं बढ़ सकता हैं ।
    पत्रकार सीमा आजाद  और उसके पति को उम्र कैद कि सजा सुनाई गई हैं आपको बता दे कि सीमा आजाद और उनके पति को 6 फरवरी 2010 को इलाहाबाद में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब दोनों दिल्ली पुस्तक मेले से वापस आ रहे थे सीमा और उनके पति को जिस सबूत के नाम पर सजा दी गई वो थी उनकी पत्रिका दस्तक जिसकी एक प्रति  एक महीने पहले सीमा जी के जरिये मुझे भी मिली थी । भोली भाली शकसियत और कलम कि ताकत पर लड़ने वाली सीमा आजाद आज सलखो के पीछे हैं । उस पत्रिका में गंगा एक्स्प्रेस-वे और ‘ग्रीन हंट’ के खिलाफ लेख थे बस । सीमा के पिता एमपी श्रीवास्तव रिटायर सरकारी कर्मचारी हैं और सरकारी नीतियों से बेहद दुखी हैं । क्या माओ या माकस्वाद को पढ़ना गुनाह हैं तब तो देश की आधी आबादी जेल मेन होनी चाहिए । कुछ भी हो पर सवाल बहुत बड़ा हैं क्या हम वाकई में आजाद हैं या कही हम कारपोरेट गुलामी के भवर तो नहीं फस रहे हैं ।

विकास का पैमाना !


    हमारी सरकारो ने देशवासियों की आंखो में एक सपना दिया हैं और वो हैं विकास का कि हम अगले 2020 तक एक विकसित राष्ट्र होंगे ।
    सपने देखना बुरी बात नहीं हैं वो भी खुली आंखो से तो आर भी अच्छा । पर आज के दौर में यह कैसे होगा ? यह कह पाना मुश्किल हैं ।
    इन्ही बातो को ले कर मेरे मन में एक सवाल उठता हैं कि आखिर विकास हो किसका रहा हैं क्या हम साइकल के बजाय अब बाइक से चलते हैं या हाथ में घड़ी लगाते हैं वो भी ब्रांडेड,कपड़े भी पहनते हैं तो ब्रांडेड,हा ब्रांडेड कपड़ो से उस दर्जी कि दुकान ज़रूर बंद हो गई हैं जो हमारे घर के नुक्कड़ पर सिलाई करता था ऐसे न जाने कितने दर्जी होंगे इस देश में फिलहाल विकास के किए इतनी तो कुर्बानी देनी ही पड़ेगी । और हम विकास के पथ पर इसी तरह चलते रहेंगे और शायद इसी में हमारा विकास हो । पर क्या यही विकास हैं ?
   प्रकर्तिक संसाधनो से हमारा देश बहुत धनी हैं यह शायद उन आदिवासियो के लिए बुरी बात हैं क्यो कि विकास के राह में ये रोड़े बन रहे हैं पर चिंता कि कोई बात नहीं हैं हमारे उधयोगपतियों ने इसका रास्ता खोज लिया हैं कि सरकार को मोहरा बनाओ और पुलिस व सेना कि सहायता से बंदूक के बल पर उन्हे उनके ही घर-बार से खदेडो  जो बाद में नक्सली बने या बागी डाकू नहीं कहूँगा क्यो कि डाकू तो  .............. । मरेंगे तो सेना और पुलिस वाले वो तो सुरक्षित हैं न बस फिर कहे की चिंता ।
   और मीडिया ने तो विकास को नया ट्रेक दिया हैं जिसपर हम अब दौड़ते हैं । हमारे सैभाग्य से हमे अंग्रेज़ो की गुलामी मिली जिससे हम ट्रेन पर चल सके और बड़ी बड़ी इमारते बना सके और उनके लात खा कर उनही की तरह सोचने लगे की और फिर बारी थी हमारी बुद्धि की जो की अब पूरी तरह से मीडिया के कब्ज़े मे हैं और अंग्रेज़ो की ही तरह हम सोचने लगे हैं क्यो की मीडिया हमारा मार्ग दर्शन करता हैं की हमें क्या देखना हैं क्या सुनना हैं वो भी हमारी मर्जी के बिना चाहे वो फिल्म हो या फिर समाचार क्यो की हमरे सोचने की शक्ति तो हमने गिरवी रखि हैं । भई हमे विकास के लिए इतनी तो कीमत चुकनी ही पड़ेगी क्यो की परिवर्तन ही संसार का नियम हैं । दुनिया जाए भ................................. । हमे तो विकास करना हैं    

Friday, July 13, 2012

आस्था और विज्ञान

    जन्म के कुछ सालो बाद माँ उसे बोलना सिखाती हैं । और राम-राम या फिर अपने-अपने धर्म के अनुसार उस बच्चे के मुँह से शब्द बुलवाने की कोशिश करती हैं । धीरे-धीरे उसे अपने-अपने धर्म के अनुसार संस्कार देती हैं जी हाँ कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ होगा पर इतना तो मुझे याद नहीं । पर इतना ज़रूर याद हैं एक बार मेरे पिता जी के साथ मै संगम स्नान करने गया था वही पास में ही लेटे हुए हनुमानजी का मन्दिर हैं वहा हमने दर्शन किया दर्शन के बाद जब हम बाहर आये तो पिता जी ने मुझसे कहा की ये संकटमोचन हैं बड़े-बड़े संकट इनके दर्शन मात्र से ही भाग जाते हैं और तुम्हें तो अच्छा विध्यार्थी बनना हैं तुम यहा आओगे तो ये तुम्हें बुद्धि,ज्ञान,विवेक देंगे ।
     वो बात मेरे माँ में घर कर गई और में रोज उस मन्दिर में जाने लगा । पता नहीं वो एक अंजाना डर था या लालच धीरे-धीरे ये मेरे जीवन का हिस्सा बन गया ।
     इस देश दुनिया के अधिकतर बच्चो की जिंदगी में ईश्वर ऐसे ही चुपचाप दाखिल हो जाता हैं और फिर उसके जीवन का हिस्सा हो जाता हैं ।
     अभी कुछ दिनो पहले वैज्ञानिको ने यह दावा किया हैं की उन्होने वह कण खोज लिया हैं जो भगवान के 99.99997 प्रतिशत करीब हैं । अगर उनका दावा सही हैं तो अगले कुछ वर्षो में वह ईश्वरीय सत्ता में दाखिल हो जायेंगे । अगर ऐसा होता हैं तब धर्म जो अब तक तर्को से अधिक आस्था के सहारे चलता था उसकी हम नई व्याख्या कैसे करेंगे ? काही ऐसा तो नहीं कुछ वर्षो के बाद लोग “हिग्स बोसोन” शब्द को अपने जीवन का हिस्सा ले । तब हमारी आस्था,आकर्षण,भय और मोह-माया की रूप-रेखा क्या होगी ? मै वैज्ञानिक शोध के खिलाफ नहीं हूँ । विज्ञान ने आणविक खोज की उससे मानवता की भलाई हुई। पर परमाणु भय भी इससे जुड़ गया । अगर ऐसा हुआ तो माँ बच्चे को बोलना किस नाम से सिखायेगी ।   

हिंसा कि आग में प्रतिस्पर्ध का घी !

रद्दी वाले को बेचने के लिए मैने अखबारो का जखीरा निकाला उसमे मेरी नज़र अचानक दिसंबर के एक अखबार पर पड़ी जिसमे इलाहाबाद कि एक हृदय विदारक घटना के बारे में पढ़ा जिससे आप सभी शायद परिचित होंगे ।
 एक 30-35 साल कि महिला अपने दुधमुहें बालक को गोद में लिए अपना दूध पिला रही थी । उसी समय दूसरी महिला आयी जिसने दूध पिलाती माँ को रुपये उधार दिये थे । वह कर्ज़ का ब्याज मांगने आयी । बात-बात में तकरार हो गयी और साहूकार महिला ने अपनी पिस्तौल निकली और माँ की गोद में दूध पी रहे बच्चे को ढेर कर दिया ।
    मन विचार करने लगा कि यह अकेली घटना नहीं हैं । रोज अखबार हिंसा कि ऐसी घटनाओ से भरे रहते हैं । किसी कर से कोई मोटरसाइकल छु गयी,बस फिर क्या हाता-पाई , कही लोगो में ज़रा सी बात पर कहा सुनी हो गयी, गोली चल गयी गांव में खेती-पानी पर खा सुनी हो गयी उसमे लाठी-डंडे चले,बलात्कार,हत्या,लूट,चोरी अगर शिक्षक ने इम्तहान में नकल न करने दी, बस पिस्तौल कि गोली से उसे किनारे कर दिया । ऐसी कहानियो कि श्रखला अनंत हैं ।
   राम राज्य तो कभी नहीं था हा राम भरोसे सब ज़रूर चल रहा हैं । लड़ाई-झगड़े,मारपीट और हत्याएं थोड़ी बहुत हर कालखंड में होती रही हैं पर ऐसा क्या हुआ जो पिछले 20-25 सालो में हिंसा का ग्राफ बहुत ऊँचा हो गया हैं । शायद यह वही समय हैं जब देश में कारपोरेटी व्यवस्था ने पैर जमाये हैं । 1991 में भूमंडलीकरण, उदारीकरण और निजीकरन कि नीतियों को इस देश ने अपना लिया देशी-विदेशी बड़े-बड़े कारपोरेट देश कि अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसने लगे और लोगो के मस्तिष्क दो छीजे जीएचआर कर गई पहला प्रतिस्पर्धा और दूसरा लालच । गलाघोट प्रतिस्पर्धा में जो सबसे तेज़-तरार होगा,वही आगे जाएगा बाकी को धक्का मार्कर पीछे धकेल दिया जाएगा, यह प्रवृति समाज में बढ़ती गयी । सहयोग कि भावना समाप्त हो गई और इस प्रतिस्पर्धा ने लोगो के मन में हिंसक प्रवृति को ज्यादा उकसाया ।
  कारपोरेटी व्यवस्था ने यह सिद्धांत- ‘लालच बुरी बाला हैं’ को पूरी तरह नकार दिया हैं हम ज्यादा से ज्यादा उपयोग तभी करेगे जब मन में लालच होगा जहा हम थोड़े में गुजारा करते थे वही अब कहते हैं कि थोड़े थोड़े  से थोड़े कुछ होता हैं । साबुन कि एक टिकिया पर एक फ्री ।
कार्पोरेटों ने संसाधनो का केन्द्रीकरण किया हैं । आमजन के हाथ  से संसाधन छीने हैं, मास प्रोडक्सन से उनके रोजगार छीने हैं । नतिजन समाज में आभाव,दरिद्रता बढ़ी हैं । जब देश के 77 फीसदी लोग 20 रूपये रोज या उससे भी कम पर जीने को मजबूर हो जाये तो उनमे नैतिकता कितनी टिक सकती हैं । छीना-छपटी, हिंसा सभी को जन्म देता हैं आभाव । लोग निष्ठुर और संवेदनहीन बन रहे हैं । अपनी लिप्सा पूरी करने के लिए सब कुछ कर डालते हैं । हिंसा के बढ़ते ग्राफ का यह सबसे बड़ा कारण हैं ।