जन्म के कुछ सालो बाद माँ उसे बोलना सिखाती हैं । और राम-राम या फिर अपने-अपने धर्म के अनुसार उस बच्चे के मुँह से शब्द बुलवाने की कोशिश करती हैं । धीरे-धीरे उसे अपने-अपने धर्म के अनुसार संस्कार देती हैं जी हाँ कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ होगा पर इतना तो मुझे याद नहीं । पर इतना ज़रूर याद हैं एक बार मेरे पिता जी के साथ मै संगम स्नान करने गया था वही पास में ही लेटे हुए हनुमानजी का मन्दिर हैं वहा हमने दर्शन किया दर्शन के बाद जब हम बाहर आये तो पिता जी ने मुझसे कहा की ये संकटमोचन हैं बड़े-बड़े संकट इनके दर्शन मात्र से ही भाग जाते हैं और तुम्हें तो अच्छा विध्यार्थी बनना हैं तुम यहा आओगे तो ये तुम्हें बुद्धि,ज्ञान,विवेक देंगे ।
वो बात मेरे माँ में घर कर गई और में रोज उस मन्दिर में जाने लगा । पता नहीं वो एक अंजाना डर था या लालच धीरे-धीरे ये मेरे जीवन का हिस्सा बन गया ।
इस देश दुनिया के अधिकतर बच्चो की जिंदगी में ईश्वर ऐसे ही चुपचाप दाखिल हो जाता हैं और फिर उसके जीवन का हिस्सा हो जाता हैं ।
No comments:
Post a Comment