Monday, July 16, 2012

सावधान


लंदन। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर बेस्ट ऑफ कसीनो जैसे गेम बच्चों को जुए का आदी बना रहे हैं।
लंदन के एक विशेषज्ञ के मुताबिक इस तरह के खेल से बच्चों में जुआ खेलने से कोई नुकसान नहीं होता है ऐसी भावनाएं पैदा होती है। उन्हें लगने लगता है कि यह मौज मस्ती का साधन है।
डेली मेल की खबर के अनुसार बच्चे अपने कंप्यूटर और मोबाइल पर तरह-तरह के बनावटी सिक्कों का इस्तेमाल करके इस तरह के खेल खेलते हैं। जैकपॉट लगना जैसी बातें उन्हें असल जुए का ही अहसास कराती हैं। वर्तमान में फेसबुक जैकपॉट जॉय, स्लोटोमेनिया और डबल डाउन कैसीनो जैसे सौ से अधिक गेम उपलब्ध करा रहा है। इन खेलों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रसिद्ध गेम सॉफ्टवेयर जाइंगा द्वारा उपलब्ध कराए गए गेम से ही फेसबुक को 12 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति होती है। अकेले लंदन में फेसबुक के 30 लाख ऐसे यूजर्स हैं जिनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है। इनमें से करीब दस लाख 13 साल से भी कम उम्र के हैं। जबकि फेसबुक पर रजिस्ट्रेशन कराने की न्यूनतम आयु 13 साल है। वहीं कानूनी तौर पर ब्रिटेन में जुआ खेलने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। यूनिवर्सिटी ऑफ सैलफोर्ड की डॉक्टर कैरोलाइन डाउंस बताती हैं कि उनकी 13 वर्षीय बेटी एक दिन इसलिए दुखी थी क्योंकि वह फ्लफ फ्रेन्ड्स गेम में अपने नकली पैसे हार गई थी। हालाकि इसका प्रभाव तुरंत तो नजर नहीं आता है, लेकिन यह भविष्य के लिए सही नहीं है। डाउंस ने कहा, हालाकि सोशल नेटवर्किग साइट्स पर इस प्रकार के खेल मुफ्त उपलब्ध हैं, लेकिन यह बच्चों को जुए जैसे खेल में धन खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लंदन स्थित एक चैरिटी गेमकेयर ने गैंबलिंग कमीशन से सोशल साइट पर उपलब्ध इन खेलों की जाच करने का अनुरोध किया है। तो भई ज़रा संभल कर कार्य करे ।

No comments:

Post a Comment