पी चिदम्बरम के बयान ने एक बार फिर भारतीय मध्यम वर्ग का मज़ाक उड़ाया । उनका कहना हैं कि “भारतीय माध्यम वर्ग 15 रूपये का आइसक्रीम तो खा सकता हैं परंतु उसे चावल में बड़े एक रूपये का दाम देने पर दिक्कत क्यो होती हैं” । इसके पहले भी चिदम्बरम ने एक और बयान दिया था कि “यदि उतार भारत इंडिया का हिस्सा नहीं होता तो शायद इंडिया आज विकसित देश होता” उनकी बाते शायद इंडिया के संदर्भ में सही हो पर भारत के संदर्भ में तो सिर्फ एक ऐसा वक्तव्य हैं जिसकी न तो सोच का पता हैं और न ही पुंछ का इससे पता चलता हैं की सरकार का आम आदमी के प्रति क्या रुख हैं और यह बार-बार सोचने पर मजबूर करता हैं की क्या वाकई में यह सरकार आम आदमी की हैं ।
अब आइए नज़र डालते हैं योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के विचारो पर वो कहते हैं “जो आदमी 25 रुपये रोज कमाता हैं वो गरीबी रेखा के नीचे नहीं हैं” । फिर तो समस्या ही समाप्त हो गई । पर क्या अहलूवालिया जी यह बताएंगे की टौलेट के रख रखाव में करोड़ो रुपये खर्च कर के क्या अपने को दुनिया का सबसे धनी देश साबित करना चाहते हैं । जबकि आज भी इस देश मे लोग लेटरिंग के लिए रेलवे ट्रेक के सहारे ही रहते हैं । दरअसल दिक्कत यहा नहीं हैं अगर मनमोहन सरकार 1 और दो पर नज़र डाले तो ऐसी न जाने कितनी बयान बाजीयां होंगी जो आम आदमी को आहात करती रही हैं फिर चाहे मामला भ्रष्टाचार का हो या चुनावो का । इस तरह के उल-जलूल बयानो की छटा सिर्फ मनमोहन सरकार के नुमाइंदे ही लगा सकते हैं ।
हो सकता हैं की बयानो के जरिये लोगो का ध्यान अपनी करतूतों से हटाना चाहते हो । फिलहाल 2013 के आम चुनाव तक तो इस बयानी बरसात को तो झेलना ही होगा और मेँ इशवर से प्रार्थना करता हु की वो हमे इसे झेलने की ताकत दे ।
No comments:
Post a Comment