वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एक अजीबसी जंग छेड़ रखी हैं । जंग एक दूसरे से आगे निकलने की ,जंग नाम,दाम और शोरत,जंग सिर्फ और सिर्फ खुद को साबित करने की । 
एक चोटी सी कहानी जरूर सुनाना चाहूँगा जब मेँ कक्षा चार मे पढ़ता था नगर महा पालीका के एक सरकारी स्कूल मेँ इसे लोग इंग्लिस मेँ माइसवेलती भी कहते थे और कुछ बुद्धिजीवी टाइप के लीग इसे प्यार से मुसलपेटी भी कहते थे शायद उनके बच्चे यहा नहीं पढ़ते थे यह शब्द सुन कर मुझे बड़ी ग्लानि होती आखिर कर मैने एक उपाय खोज लिया और पूछने वालो से यह बताता की मेँ तो संत बोरिंग स्कूल मेँ पढ़ता हु । मीने रातो रात कोई चमत्कार नहीं किया बल्कि शब्दो का हेर फेर किया वो यू की संत का मतलब हुआ साथ औए बोरिंग का मतलब हुआ बोरी मतलब जो बोरी बैठने के लिए हम साथ ले जाया करते थे उसी को संत बोरिंग स्कूल का नाम दे दिया ।
अब आप सोच रहे होंगे की ये क्या फालतू की बात कर रहा हैं भला इस कहानी से हमार क्या लेना देना मगर लेना देना हैं दोस्तो क्यो की हमारी बुनियादी शिक्षा यही से सुरू होती हैं इसी संत बोरिंग स्कूल मेँ मैने एक बात सीखी थी की शिक्षा का मूल उदेश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना हैं । और कहा कहा हमने विकास किया हैं आज हम आफ्नो भाषा को खोते जा रहे हैं अपनी लोक परम्पराओ छोड़ते जा रहे हैं और तो और सबसे ज्यादा पढे लिखे लोग हमारे न्यायालयों मे मिल जाते हैं और वही पर लाखो केस आज भी न्याय की आस मेँ पड़े हैं, उनमे भी तलाक,संपती और दहेज से संबन्धित केस की संख्या ज्यादा हैं । इससे अच्छा तो तब था जब लोग ज्यादा पढे लिखे नहीं थे कम से कम प्रेम की भाषा तो समझते थे । पर आज के दौर में प्रेम को लोग सिर्फ रस लीला ही समझते हैं और यह एक फैशन की भी चीज बन गई हैं । मुझे लगता हैं की आज की शिक्षा सिर्फ मशीन पैदा कर रही हैं इंसान नहीं । क्या ? सिर्फ इंसान की योनि में जन्म लेने मात्र से हम इंसान बन जाएंगे । यदि ऐसा होता तो कोई दिक्कत ही नहीं थी ।
अब ज़रा अपनी महान विभूतियों पर एक नज़र डालते हैं स्वामी विवेकानंद ने कौन सी डिग्री ली सुर,तुलसी,कबीर ने कौन सी उपाधि ग्रहण की थी जो हम आज भी एनहे काले अक्षरो के जरिये पढ़ते व समझते हैं ।
भई मेरे कहने का मतलब यह नहीं की यह शिक्षा व्यवस्था एकदम से बेकार हैं । यह सिस्टम हमे महानगर,फैक्ट्रीऔर बड़े बड़े उधोग लगाना तो सीखते हैं पर परिवार फिर क्यो बिखर रहा हैं हमारी संवेदनाए क्यो मरती जा रही हैं एनही शब्दो के साथ बात खत्म “महानगर में जैसे-जैसे आगे बढ़ोगे इमरते बड़ी और इंसान छोटे होते जाएंगे” ।
No comments:
Post a Comment