नकताई शब्द नैकटाई का बदला हुआ नाम हो सकता हैं, पर दोनों के माने बिलकुल फर्क हैं । नैकटाई अंग्रेजी का शब्द neck-tie हैं जिसका हिन्दी अनुवाद कंठ लंगोट होता हैं नकताई छोटा रूप हैं नाककटाई का । गर्दन में बांधने वाली रूमाली नाक तक कैसे पाहुच गई और वहाँ पहुँचकर तलवार कैसे बन गई,यह रोचक गाथा हैं।
नैकटाईया संक्षेप में टाई भारत में अंग्रेजी के साथ आयी। बताते हैं कि विलायत में और पूरे यूरोप में भारी सर्दी पड़ती हैं । वहाँ बंद गले का कोट पहनने का रिवाज नहीं हैं ।
गला ठंड के लिए बहुत संवेदनशील होता हैं, इसलिए गले की रक्षा के लिए कमीज के ऊपर टाई बांध लेने से गला थोड़ा सा ढक जाता हैं । यह भी कहा जाता हैं, पता नहीं इसमें कितनी सच्चाई हैं,कि ईसा का महा बलिदान क्रास पर हुआ था, टाई का गांठ क्रास जैसा होता हैं ईसाई जन उस बलिदान के प्रतीक चिन्ह के रूप में टाई बाँधते हैं ।
टाई अति तो गई अंग्रेज़ो के साथ, पर गयी नहीं अंग्रेज़ो के साथ । बहुत सी चीजे हमने अंग्रेज़ो के जाने के बाद भी बहुत संभालकर रखी हैं । एक तो अंग्रेजी भाषा,और उसमे हमने बढ़ोतरी की । अंग्रेज़ो के जमाने में हम इतने अँग्रेज़ीदाँ नहीं थे जीतने की आज हैं । अंग्रेज़ो ने तो कुछ बड़े शहरो में कानवेंट स्कूल स्थापित किये थे, आज तो गांव-गांव में कानवेंट स्कूल हैं। अंग्रेज़ो की पोशाक कमीज़-पतलून तो हमने राष्ट्रीय पोशाक की तरह अपना लिया हैं और उससे मै भी नहीं बच पाया । महिलाएँ-लड़कियां भी टी-शर्ट-पतलून में दिखती हैं ऐसा लगता हैं की माँ का आंचल आने वाली पीढ़ी नहीं देख पायेगी। यदि यही हल रहा तो धोती-कुर्ता जैसी भारतीय पोशाकें अजायबघरों में ही दिखायी पड़ेगी ।
पर सबसे ज्यादा धमाल मचाया हैं टाई ने । पहले नीचे से शुरू करें । जितने भी पब्लिक स्कूल हैं, भले ही उनका नाम बजरंगबली पब्लिक स्कूल हो, सभी मेन बच्चो के लिय टाई अनिवार्य होती हैं, लड़कों के लिय ही नहीं,लड़कियों के लिए भी। सभी स्कूलों ने अपने बच्चो की टाई का रंग,डिजायन तय कर रखी हैं। ज़्यादातर स्कूल किताब-कापी के साथ टाई भी बेचते हैं। गांव के छोटे बच्चे टाई साध नहीं पते तो माताएँ सुतली से उनके पेट पर उसे बाँध देती हैं ।
कालेज अगर एमबीए की डिग्री देता हैं,अगरकालेज इंजीनियरिंग और टेक्नॉलजी का हैं तो टाई अनिवार्य । अगर आप डॉक्टर न बन पाये तो दवाइयो के सेल्समैन बनकर हाथ मेन बैग और गलेमेन टाई बाँधकर चक्कर काटिये । आपकी टक्कर घर पर किसी टाईधारक अँग्रेजी मेन गिट-पिटाते आदमी से ज़रूर हुई होगी जो किसी कम्पनी एजेंट बनकर आपके घर मेन अपना समान फटकने के लिए अंगद की तरह पाँव जमाकर बैठ गया हैं ।
सबसे मजेदार नजारा तो हमारे मंत्रीगण पेश करते हैं । वोट माँगने जायेंगे, छोटी-मोटी बैठकों में शामिल होने जायेंगे तो कुर्ता-पायजामा या कमीज और मद्रासी लुंगी पहनते हैं । पर जैसे ही विदेश जाना हो या किसी विदेशी के साथ बैठक हो तो तुरंत गले में टाई आ जाती हैं ।
इस मामले में देश के उधोगपति सबसे आगे हैं दुनिया के बड़े उधयोगपति सामान्य कपड़ो मे दिखाई पड़ जायेंगे पर भारतीय उधयोगपति हमेशा सूट और ज़्यादातर लाल-लम्बीटाई में सुशोभित होते हैं । लगता हैं, पुलिस कर्मियों की यूनिफ़ार्म की तरह इन उधयोगपतियों की भी टाई-सूट यूनिफ़ार्म हैं।
नीचे से ऊपरतक टाई का साम्राज्य कायम हो गया हैं। गुलाम देश का लक्षण होता हैं नागरिकों का भेष, भाषा और भोजन बदल जाना । जब देश के लोगों की जड़े कट जाती हैं नकलची बन जाता हैं तो उसकी इज्जत नहीं रहती, उसकी नाक कट जाती हैं ।
No comments:
Post a Comment